वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शादी के 3 साल बाद गूंजेगी किलकारी: अभिषेक पाठक की पत्नी शिवालिका ओबेरॉय ने शेयर की बेबी बंप की प्यारी तस्वीरें

बॉलीवुड से खुशखबरी: शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक बनने वाले हैं पेरेंट्स

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय और मशहूर निर्देशक-निर्माता अभिषेक पाठक के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। शादी के करीब तीन साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।

खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट ने खींचा ध्यान

​हाल ही में ‘मॉम-टू-बी’ शिवालिका ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह स्काई ब्लू रंग के बॉडीकॉन गाउन में नजर आ रही हैं, जो उनके बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है।

​मिनिमल मेकअप, खुले बाल और हल्के पर्ल-गोल्ड ईयररिंग्स के साथ शिवालिका का लुक बेहद क्लासी और आत्मविश्वास से भरा लग रहा है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “क्रिएटिंग वेव्स… और एक नई जिंदगी।”

गोदभराई की रस्म

​आपको बता दें कि मैटरनिटी फोटोशूट से कुछ दिन पहले ही शिवालिका की गोदभराई की रस्म संपन्न हुई थी। इस खास मौके पर उन्होंने बैंगनी (पर्पल) रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं।

फिल्मी लव स्टोरी

​शिवालिका और अभिषेक की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2020 में फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और फिर टर्की में बेहद रोमांटिक तरीके से प्रपोज करने के बाद, कपल ने फरवरी 2023 में गोवा में शादी कर ली थी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!