वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चंबा: भलेई में आपदा का तांडव, घर-गोशाला तबाह; प्रशासन से मुआवजे की गुहार

चंबा की उप तहसील भलेई में आपदा का तांडव; घर-गोशाला तबाह, मुआवजे का इंतजार

चंबा : ( जितेंद्र मेहरा )चंबा जिले की उप तहसील भलेई में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने तबाही का मंजर छोड़ दिया है। इस आपदा ने कई परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी है। क्षेत्र में भारी नुकसान सामने आया है, जहां कई लोगों के रिहायशी मकान और गोशालाएं जमींदोज हो गई हैं। इसके साथ ही, ग्रामीणों की उपजाऊ कृषि भूमि भी मलबे की चपेट में आकर पूरी तरह तबाह हो गई है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

राहत के इंतजार में ग्रामीण

आपदा के बाद प्रभावित परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के सिर से छत छिन गई है, वहीं पशुओं के चारे और रहने का इंतजाम भी खत्म हो चुका है। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे पूरा कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि वे अपना जीवन फिर से पटरी पर ला सकें।

“नुकसान का आकलन किया जा रहा है”

“भलेई उप तहसील क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुल दो फाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।”

– कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार, भलेई

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!