वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ED के रडार पर कैप्टन अमरिंदर के बेटे रणिंदर, FEMA केस में आज पूछताछ की संभावना

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर आज ED के सामने होंगे पेश, फॉरेन एक्सचेंज मामले में पूछताछ संभव

चंडीगढ़, 12 फरवरी: पंजाब की सियासत में आज एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के सामने पेश हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, मामला फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के उल्लंघन से जुड़े एक पुराने केस का है।

क्या है पूरा मामला?

​यह पूरा मामला रणिंदर सिंह से जुड़े एक ट्रस्ट से संबंधित है। ED इस केस की जांच काफी समय से कर रही है। रणिंदर सिंह पर ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में ‘जैकरांडा ट्रस्ट’ नामक संस्था बनाने और कथित तौर पर विदेशों में फंड ट्रांसफर करने को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। जांच में स्विट्जरलैंड से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन का भी जिक्र है, जिसके संबंध में ED पूछताछ करना चाहती है।

कैप्टन के 13 फरवरी को पेश होने की उम्मीद कम

​ED ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और रणिंदर सिंह दोनों को सम्मन जारी किया था। रणिंदर सिंह के आज पेश होने की संभावना है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तय तारीख पर ED के सामने नहीं आ पाएंगे।

​सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाल ही में मोहाली के एक निजी अस्पताल में घुटने का रिप्लेसमेंट ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें अभी ट्रैवल न करने की सलाह दी है और वे अभी आराम कर रहे हैं। हालांकि, ED कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

पंजाब की राजनीति में नई चर्चाएं

​कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने और केंद्र में भाजपा सरकार होने के कारण इस समन को लेकर पॉलिटिकल गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समन की टाइमिंग पंजाब के बदलते समीकरणों में एक नया टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में सक्रिय राजनीति में वापसी करते हुए कई इंटरव्यू दिए थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!