वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ऐतिहासिक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पावन यात्रा 5 मार्च को पहुँचेगी पठानकोट, रामलीला ग्राउंड में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

पठानकोट में 5 मार्च को होगी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिक यात्रा, भव्य आयोजन की तैयारियाँ पूरी

खंडित शिवलिंग के अंशों से पुनः स्थापित ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मिलेगा दुर्लभ अवसर

पठानकोट: गुजरात की पावन धरती पर स्थित भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ मंदिर के इतिहास को पुनर्जीवित करने और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक दिव्य यात्रा 5 मार्च को पठानकोट पहुँच रही है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था पठानकोट, कृष्णा नाटक क्लब और जेएमके इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक यात्रा को लेकर शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में भारी उत्साह है।

रामलीला ग्राउंड में विशेष अनुष्ठान

​आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों और आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च (वीरवार) को यह यात्रा शहर में प्रवेश करेगी। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक रामलीला ग्राउंड, पठानकोट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चारण तथा विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे।

क्या है इस ज्योतिर्लिंग का इतिहास?

​आयोजकों ने बताया कि यह शिवलिंग साधारण नहीं है। लगभग एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर पर आक्रांताओं के आक्रमण के दौरान खंडित किए गए पवित्र शिवलिंग के अंश परम पूज्य गुरुदेव श्री-श्री रविशंकर जी के पास पहुँचे हैं। उन्हीं पावन अवशेषों से पुनः ज्योतिर्लिंग स्वरूप को स्थापित करने की यह दिव्य यात्रा पूरे देश में आस्था का संचार कर रही है।

​इतिहास के पन्नों के अनुसार, 1026 ईस्वी में महमूद गजनी ने 17 भीषण प्रहारों के बाद मंदिर को ध्वस्त कर दिया था और शिवलिंग को खंडित कर दिया था। प्राचीन मान्यताओं और भूविज्ञानियों के अनुसार, मूल शिवलिंग धरती से 2-3 फीट ऊपर हवा में मंडराता था और उसकी रासायनिक संरचना पृथ्वी पर उपलब्ध सामान्य सामग्री से भिन्न थी। जनवरी 2025 में संरक्षक पुरोहित सीताराम शास्त्री जी ने ये अवशेष गुरुदेव को सौंपे थे।

शहरवासियों से आमंत्रण

​आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सभी पठानकोट वासियों को इस दुर्लभ दर्शन के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजन को सफल बनाने में दीपक शर्मा, अनिल अनेजा, प्रशांत मित्तल, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. पुनीत शर्मा, कृष्णा नाटक क्लब के प्रधान व पूर्व विधायक अशोक शर्मा, अमिता शर्मा, जेएमके इंटरनेशनल के चेयरमैन अनुज सूद व वंदना सूद सहित शहर की प्रमुख हस्तियाँ जुटी हुई हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!