वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चम्बा में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन 

चंबा :(जितेंद्र मेहरा ) आज पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में आपदा प्रबंधन समिति द्वारा अग्निशमन विभाग और गृहरक्षक विभाग के द्वारा अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के दौलत राम एलएफएम, लेखराज एलएफएम, बाबू राम, दीपक और बीटीसी सरू चम्बा की टीम के द्वारा शिशु रोग वार्ड में और अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशिक्षुओं डाक्टरों, सुरक्षाकर्मी व अन्य कार्यरत कर्मचारियों को अस्पताल में या किसी वार्ड में आगजनी की अप्रिय घटना के समय किस तरह से अपनी जान के साथ साथ मरीजों और उनके संगे संबंधियों की जान को बचाया जा सकता है। इस मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा प्राचार्य डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का मुख्य कारण यह है कि आए दिन समाचार पत्र में देखने को मिलता रहता कि आज इस अस्पताल में तो कल उस अस्पताल के शिशु रोग वार्ड या किसी अन्य वार्ड में आगजनी की घटना हुई है और उसकी वजह से कितने ही लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, इसी एहतियात को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल करवाई गई, ताकि लोगों को भी आगजनी घटना के समय मरीजों के साथ उनके रिश्तेदारों को भी बचाया जा सके।
इस मौके चिकित्सा अधीक्षक डॉ जालम भारद्वाज, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय यादव, डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षाकर्मी व अन्य मौजूद रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!