लाल चंद कटारूचक्क कैबिनेट मंत्री पंजाब ने बमियाल में स्कूल ऑफ हैप्पीनेस का रखा नींव पत्थर


पठानकोट, 16 अक्टूबर : आज सरकारी प्राइमरी स्कूल बमियाल में स्कूल ऑफ हैप्पीनेस का नींव पत्थर रखा गया। एक समारोह के दौरान श्री लाल चंद कटारूचक्क, कैबिनेट मंत्री पंजाब, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और नींव पत्थर से पर्दा हटाकर स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अन्य उपस्थित लोगों में सर्वश्री कमलदीप कौर ज़िला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी, डी.जी. सिंह डिप्टी डी.ई.ओ. प्राइमरी, सूबेदार कुलवंत सिंह ब्लॉक प्रधान, मुनीश गुप्ता सरपंच बमियाल, नरेश सैनी ज़िला प्रधान बी.सी. विंग, खुशबीर काटिल, साहिब सिंह साबा, मास्टर हज़ारी लाल, अमरजीत सिंह, पंच राज कुमार, पंच बिसन दास, पंच बूटा राम, पंच प्रदीप सिंह, पंच त्रिरोडो राम, पूर्व सरपंच सुरिंदर महाजन, ब्लॉक प्रधान राजेश सिंह, सरपंच दविंदर सिंह, सरपंच जोगिंदर पाल और अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री लाल चंद कटारूचक्क, कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि सरकारी प्राइमरी स्कूल बमियाल के अंदर स्कूल ऑफ हैप्पीनेस की इमारत का नींव पत्थर रखा गया है। उन्होंने कहा कि वह माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान जी का धन्यवाद करते हैं कि वह विधान सभा हलका भोआ के अंदर विभिन्न विकास कार्यों के लिए बहुत ही खुले दिल से पैसा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत विधान सभा हलका भोआ के अंदर करोड़ों रुपये स्कूलों के कायाकल्प के लिए भेजे गए हैं और आज बहुत बड़ा तोहफा स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के रूप में बमियाल निवासियों को मिला है। उन्होंने कहा कि आज जिस इमारत का नींव पत्थर रखा गया है, इस इमारत पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके अंदर चार कमरों का निर्माण किया जाना है, बच्चों के लिए शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी, एक लैब बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शैक्षणिक माहौल के अंदर जो भी सुविधाएं आती हैं, जिनमें खेल का मैदान भी शामिल है, वह भी स्कूल के अंदर बनाए जाएंगे। जिसमें शैक्षणिक व्यवस्था के अलावा स्कूल का बुनियादी ढांचा और अन्य ज़रूरतों का सामान शामिल है। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि सरकार द्वारा 80 लाख रुपये भेजकर स्कूल ऑफ हैप्पीनेस की इमारत का नींव पत्थर रखा गया है। उन्होंने कहा कि वह स्कूल की इमारत के निर्माण कार्य की बमियाल गाँव के समस्त लोगों को शुभकामनाएँ देते हैं।








