वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

व्यापारियों का हल्लाबोल: दाड़ी मैदान के गेट पर जड़ा ताला, ट्रक को खदेड़ा

नगर निगम चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी; बोले- मेलों की आड़ में बर्दाश्त नहीं होगा व्यापारिक अतिक्रमण

धर्मशाला | धर्मशाला में व्यापारिक मेलों (ट्रेड फेयर) के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों का आक्रोश सोमवार को दाड़ी मेला मैदान में फूट पड़ा। पुलिस मैदान के बाद अब दाड़ी मैदान में ट्रेड फेयर लगाने की तैयारियों की सूचना मिलते ही कोतवाली, कचहरी, मैक्लोड़गंज और योल के व्यापारी लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने न केवल सामान से लदे ट्रक को मैदान से बाहर किया, बल्कि रोष स्वरूप मैदान के दोनों मुख्य द्वारों पर ताला भी जड़ दिया।

महापौर को सौंपा ज्ञापन, एकजुट हुए व्यापार मंडल

इससे पूर्व, धर्मशाला के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया कि मेलों के नाम पर बाहरी व्यापारियों को बसाना स्थानीय दुकानदारों की कमर तोड़ रहा है। व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि स्थानीय कारोबारियों के हितों की अनदेखी बंद नहीं हुई, तो वे आगामी नगर निगम चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

लोहड़ी पर खिचड़ी बनाकर जताएंगे विरोध

व्यापारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि वे पारंपरिक मेलों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मेलों की आड़ में होने वाले व्यावसायिक अतिक्रमण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कचहरी व्यापार मंडल के संयोजक प्रणव सचदेवा ने कहा कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो सभी व्यापारी इस बार लोहड़ी का त्योहार दाड़ी मैदान में ही मनाएंगे और वहीं खिचड़ी बनाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!