वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोटखाई: नशे में धुत महिला ने नेशनल हाईवे पर किया जमकर हंगामा, घंटों बाधित रहा यातायात

कोटखाई: नशे में धुत महिला ने नेशनल हाईवे पर किया जमकर हंगामा, घंटों बाधित रहा यातायात

कोटखाई (शिमला): शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नेपाली मूल की एक महिला ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया। घटना कोटखाई के शवाला क्षेत्र की है, जहाँ नेशनल हाईवे-705 (हाटकोटी-ठियोग) पर महिला की हरकतों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राहगीरों से उलझी, दी गालियां

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पूरी तरह नशे में धुत थी। उसने सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर गुजरने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, जब स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह उनसे भी उलझ गई और सरेआम अपशब्द कहने लगी। महिला के इस बर्ताव के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने हिरासत में लिया

​सड़क पर हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तुरंत कोटखाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला को शांत कराया और उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर थाना कोटखाई ले गई।

पुलिस का बयान:

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि महिला शराब के नशे में थी। सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और आम जनता को परेशान करने के आरोप में महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!