भारतीय किसान यूनियन (एकता भटेड़ी कला) का बड़ा ऐलान: 12 जनवरी को टोल फ्री, लोहड़ी पर जलेंगी बिजली बिलों की कॉपियां

भारतीय किसान यूनियन (एकता भटेड़ी कला) के राजपुरा ब्लॉक की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के लिए कई कड़े फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी आंदोलनों की रूपरेखा साझा की।
12 जनवरी को 4 घंटे ‘टोल फ्री’ की चेतावनी
यूनियन के नेता बलकार सिंह फौजी जस्सोवाल ने बताया कि जत्थेबंदी ने निर्णय लिया है कि 12 जनवरी को दोपहर में 4 घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
- धरेड़ी जट्टां (पटियाला), शंभू (हरियाणा-पंजाब बॉर्डर) और बनूड़ टोल प्लाजा को मुख्य रूप से फ्री करवाया जाएगा।
- इसके साथ ही पंजाब के अन्य टोल प्लाजा को भी इस प्रदर्शन में शामिल करने की कोशिश रहेगी।

बिजली संशोधन का विरोध: लोहड़ी पर प्रदर्शन
किसानों ने बिजली मीटरों और बिलों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। जत्थेबंदी ने फैसला लिया है कि:
- 13 जनवरी (लोहड़ी): इस दिन पंजाब भर में बिजली बिल-2025 की कॉपियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
- 21 और 22 जनवरी (द्वितीय चरण): किसान अपने घरों से चिप वाले मीटर निकालकर सब-डिवीजन दफ्तरों में जमा करवाएंगे।

फर्जीवाड़े पर नकेल: पुराने पहचान पत्र रद्द, अब ‘चिप’ वाले कार्ड होंगे मान्य
मीटिंग में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए सभी पुराने पहचान पत्रों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
यूनियन की नई गाइडलाइन:
- अब प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर और स्कैन की गई फोटो वाले नए डिजिटल पहचान पत्र जारी होंगे।
- नए कार्ड में चिप लगी होगी ताकि कोई नकली कार्ड न बना सके।
- पुराने या नकली कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ यूनियन सख्त कार्रवाई करेगी।

इनकी रही मौजूदगी:
इस बैठक में गुरदेव सिंह राजपुरा, गुरविंदर सिंह रामपुर खुर्द, गुरदीप सिंह खिजरगढ़ कनौड़, भगवान दास पवरी, मेवा सिंह, खेम सिंह रामपुर और हरि किरसन तख्तू माजरा सहित बड़ी संख्या में किसान सदस्य मौजूद रहे।








