वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़: अफ़रीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी गुर्गा ढेर

तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़: अफ़रीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी गुर्गा ढेर

भीखीविंड (तरनतारन): पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की मुहिम को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब भीखीविंड के गांव पूहला के पास एक मुठभेड़ में एक खतरनाक अपराधी मारा गया। मारा गया गैंगस्टर हरनूर सिंह उर्फ ‘नूर’, कुख्यात गैंगस्टर अफ़रीदी और प्रभ दासूवाल का करीबी बताया जा रहा है।

संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

​जानकारी के अनुसार, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और CIA स्टाफ तरनतारन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध अपराधी इस क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुर सिंह से पूहला की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया।

पुलिस टीम पर चलाई गोलियां, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान

​पुलिस को देखते ही आरोपी ने रुकने के बजाय अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी के दौरान एक गोली पुलिस जवान को भी लगी, लेकिन सौभाग्य से जवान ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसके कारण उसकी जान बच गई।

जवाबी कार्रवाई में मारा गया गैंगस्टर

​पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर, निवासी कत्थूनंगल के रूप में हुई है।

सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड से जुड़ा था संबंध

​मौके पर पहुंचे DIG स्नेहदीप शर्मा ने मीडिया को बताया कि मारा गया गैंगस्टर हरनूर, उन अपराधियों (अफ़रीदी और प्रभ दासूवाल) का खास गुर्गा था, जिन्होंने हाल ही में सरपंच जरमल सिंह की रेकी कर उनकी हत्या की थी। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी।

​”हमारी टीम ने संदिग्ध को रुकने को कहा था, लेकिन उसने पुलिस पर सीधा हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। यह इलाक़े में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई है।”

स्नेहदीप शर्मा, DIG

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!