वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिझड़ी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

दो महिलाओं की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर

 

बिझड़ी (बड़सर): उप मंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ राजा भरथरी मंदिर करहा के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में एक ही परिवार के छह सदस्य सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मथोल से घर लौट रहा था परिवार

​मिली जानकारी के अनुसार, सोहारी निवासी बलदेव सिंह का परिवार मथोल से अपने घर सोहारी की ओर लौट रहा था। अभी उन्होंने कुछ ही किलोमीटर का सफर तय किया था कि राजा भरथरी मंदिर करहा के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया।

जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर

​हादसे के स्थान से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी अस्पताल बिझड़ी में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। घायलों में पूनम और अर्चना नामक दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस का बयान

“हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।”

मनोज कुमार, एएसआई, पुलिस चौकी बिझड़ी

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!