वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जम्मू में चोरों का आतंक

जम्मू में चोरों का आतंक: घौ मन्हांसा में सुनार की दुकान साफ

जम्मू | जम्मू संभाग में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामलों में चोरों ने घौ मन्हांसा में एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया।

देर रात शटर उखाड़कर ले गए जेवरात

​पहली वारदात घौ मन्हांसा क्षेत्र की है, जहां रात करीब 1:00 बजे 4 से 5 नकाबपोश चोरों ने एक सुनार की दुकान पर धावा बोला। दुकान मालिक के अनुसार, दुकान के ऊपर रहने वाले किराएदारों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि नीचे कुछ संदिग्ध युवक खड़े हैं। जब तक मालिक मौके पर पहुंचा, चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेट कर फरार हो चुके थे।

4 साल बाद फिर वही शिकार, पुलिस पर उठे सवाल

​स्थानीय दुकानदारों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि इसी दुकान में ठीक 4 साल पहले भी बड़ी चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस आज तक उन चोरों का सुराग नहीं लगा पाई। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि:

  • ​इलाके के CCTV फुटेज की गहनता से जांच हो।
  • ​पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि व्यापारियों में असुरक्षा का भाव कम हो।
  • ​जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर पीड़ित सुनार का सामान बरामद किया जाए।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!