वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और BSF की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो हेरोइन बरामद

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और BSF की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर: पंजाब को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर के सीमावर्ती गांव डालेके (लोपोके) के पास से पुलिस ने लगभग 12.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

​ड्रोन की हलचल के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

​पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त के दौरान पुलिस को डालेके गांव के खेतों में ड्रोन की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसपी (ANTF) गुरप्रीत सिंह की निगरानी में टास्क फोर्स और BSF की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया और योजनाबद्ध तरीके से तलाशी अभियान चलाया।

​खेतों में छिपाई गई थी खेप

​सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को खेतों से हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद किए गए नशीले पदार्थ का कुल वजन (पैकेजिंग सहित) 12.050 किलोग्राम पाया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

​तस्करों की पहचान हुई, छापेमारी जारी

​एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर उन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली है, जिन्होंने यह खेप प्राप्त करनी थी।

​”हम इस तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगा रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।” – गुरप्रीत सिंह, एसपी (ANTF)

​कानूनी कार्रवाई

​इस मामले में थाना एएनटीएफ में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21(सी) और 29 के तहत एफआईआर नंबर 322 (दिनांक 22/12/2025) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से होने वाली इस तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!