पीडब्ल्यूएस अर्ली ईयर्स में क्रिसमस कार्निवल की धूम, बच्चों ने जमकर की मस्ती

पठानकोट: जोधामल कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूएस अर्ली ईयर्स (PWS Early Years) स्कूल के प्रांगण में रविवार को भव्य क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। इस उत्सव में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ शहर के अन्य बच्चों और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा स्कूल परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और क्रिसमस ट्री के साथ सजाया गया था, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
मनोरंजक गतिविधियों का रहा संगम
कार्निवल के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों (Games), फूड स्टॉल्स, और बाउन्सी का विशेष प्रबंध किया गया था। बच्चों ने जहाँ एक ओर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर ‘प्ले स्टेशन’ और फोटो बूथ पर जाकर यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। डीजे की धुनों पर बच्चों और अभिभावकों ने जमकर नृत्य किया।

प्रबंधन का संदेश
स्कूल की प्रिंसिपल ईशानी रैना और डायरेक्टर ओशीन महाजन ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति के साथ-साथ अन्य त्योहारों के महत्व से रूबरू कराना और उनमें मिल-जुलकर रहने की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्निवल में 1.5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ रखी गई थीं।

स्कूल की ओर से आए हुए सभी मेहमानों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।








