वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज

जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज, अतिथियों ने रिब्बन काट किया शुभांरभ, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

पठानकोट : जेएमके इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रिंसिपल नीति कोच्चर की अध्यक्षता में दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में डीएसपी पठानकोट के जगदीश राज अत्री और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर अरुण शर्मा उपस्थित हुए, वहीं इसके अलावा जेएमके ग्रुप के चेयरमैन अनुज सूद, वाईस चेयरपर्सन वंदना सूद, स्कूल डायरेक्टर तान्या सूद, असिस्टेंट डायरेक्टर चरनजीत सिंह ने विशेषाथितियों के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने रिब्बन काटकर अपने कर-कमलों से मेले का आगाज किया। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑर्केस्ट्रा, भांगडा और गिद्दा आदि की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने बुक्के देकर मुख्यातिथि का मेले में स्वागत किया। मेले में लगाए गए झूले, फन राईडस, फूड स्टालस, गेम स्टालस आदि खासे आर्कषण का केन्द्र रहे। इसके अलावा स्कूल में अभिभावकों और बच्चों ने टैलेंट शो में अपनी अपनी प्रस्तुति दी और सबका मन मोहा। वहीं

स्कूल में सेल्फी प्वाइंट, झूले, खाने पीने का सामान और भारतीय संस्कृति के जुड़ी विभिन्न प्रकार की वस्तुऐं और खेलों के स्टाल भी लगाए गए। विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों ने भी मेले का खूब आनंद उठाया।

संबोधित करते हुए मुख्यातिथि डीएसपी पठानकोट के जगदीश राज अत्री और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर अरुण शर्मा ने वार्षिक मेले के आयोजन की तारीफ की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से जहां विद्यार्थी जीवन में रचनात्मकता आती है। वहीं विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपी अनेक प्रतिभाओं को प्रदर्षित करने का भी अवसर मिलता है।

प्रिंसिपल नीति कोच्चर ने कहा कि स्कूल की ओर से हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले का उद्देष्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता की ओर ले जाना है। मेले में मनोंरजन, संस्कृति के साथ-साथ रंगारंग प्रस्तुतियों समेत कई विषयों को कवर किया गया है। संस्कृति से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए पंजाबी विरसे का विशेष प्रबंध किया गया है। मनोरंजन के लिए फन राईडस, गेम स्टालस आदि बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि मेले का समापन रविवार 21 दिसंबर को किया जाएगा।

समापन के अवसर पर नरेश महाजन निरगुन (रिटायर्ड एसई वाटर रिसोर्सेस डिपार्टमेंट पंजाब) मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस दौरान समूह स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!