वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चिट्टे के खिलाफ समाज को होना होगा एकजुट: संजय अवस्थी

नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान में जन-भागीदारी का आह्वान।

सोलन । अर्की के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) संजय अवस्थी ने कहा कि ‘चिट्टे’ जैसे जानलेवा नशे पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना होगा। अवस्थी गुरुवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुदूर ग्राम पंचायत बायला में राजकीय उच्च पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

​शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर

​विधायक ने स्कूल परिसर में 8 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित परीक्षा हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। अवस्थी ने परगना रामपुर में सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित डे-बोर्डिंग स्कूल शुरू करने का आश्वासन भी दिया।

​महत्वपूर्ण घोषणाएं

​संजय अवस्थी ने स्कूल के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं:

​₹03 लाख: नवनिर्मित परीक्षा हॉल में आवश्यक संरचना और सुरक्षा दीवार के लिए।

​₹04 लाख: राजकीय प्राथमिक पाठशाला बायला के भवन की मरम्मत हेतु।

​₹21,000: आयोजक समिति के लिए।

​₹2,100: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए।

​ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार

​सीपीएस ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी में दूध, कृषि और बागवानी का अहम योगदान है। प्रदेश सरकार ने दूध और प्राकृतिक खेती (मक्की, गेहूं, हल्दी) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में रिकॉर्ड वृद्धि की है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक खेती और दुग्ध उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आग्रह किया।

​’विधायक गांव के द्वार’ कार्यक्रम

​समारोह के उपरांत विधायक ने ‘विधायक गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना है।

​सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

​कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अध्यापक सुंदर सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

​ये रहे उपस्थित:

इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार विक्की, प्रधान रचना देवी (बायला), पवन कौशल (दिग्गल), करमचंद (चमदार), खंड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा, तहसीलदार डॉ. अभिषेक ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!