पठानकोट जिले के 13 सेंटरों में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

2049 छात्रों ने लिया कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा में भाग।

पठानकोट : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 13 सेंटरों में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि पठानकोट की डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग पठानकोट के सहयोग से जिले में अलग-अलग 13 सेंटरों में आयोजित परीक्षा के लिए 2554 पंजीकृत छात्रों में से 2049 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 505 छात्र अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में 1253 लड़कों और 1301 लड़कियों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 977 लड़कों और 1072 लड़कियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी और एलिमेंट्री कमलदीप कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी अमनदीप कुमार और उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री डी.जी. सिंह सहित विभिन्न अधिकारियों ने अलग-अलग सेंटरों का दौरा किया और परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाएं बहुत ही बेहतरीन थीं। स्टाफ बहुत ही लगन से ड्यूटी निभा रहा था।

इस मौके पर सुपरीटेंडेंट मुनीश, केवल कुमार, सागर मल, रविंदर सिंह, शक्ति सिंह, मुकेश सिंह, पवन कुमार, वरिंदर सिंह, मदन लाल, ललित शर्मा, अजय कुमार, सतपाल, सरताज पन्नू, अमित गुप्ता, संजीव मणि, बलकार अत्तरी आदि उपस्थित थे।







