वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जेएमके प्री स्कूल का दूसरा वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, ‘नन्हें सितारों’ ने बिखेरी चमक

मधुर गीत और लघु नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

पठानकोट : जेएमके प्री स्कूल की ओर से दूसरा वार्षिक उत्सव का आयोजन स्कूल हेड मिस्ट्रेस रिंपल भंडारी की अगुवाई में किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में लेफ़्टिनेंट कर्नल सजाद अहमद और डीईओ कमलप्रीत कौर और वहीं विशेषातिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर अरुण शर्मा, जेएमके ग्रुप के चेयरमैन अनुज सूद, वाइस चेयरपर्सन वंदना सूद, असिस्टेंट डायरेक्टर चरनजीत सिंह, जेएमके इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नीति कोच्चर ने शिरकत की। समारोह में प्री-स्कूल स्कूल की हेड मिस्ट्रेस रिंपल भंडारी व समूह स्टाफ ने मेहमानों को बुक्के भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेहमानों की तरफ से रिब्बन काटकर व ज्योति प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चें अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरी।कार्यक्रम के दौरान स्कूल की हेड मिस्ट्रेस रिंपल भंडारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्ष भर की शैक्षणिक व पाठ्यचर्या गतिविधियों में छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्री नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने ’’ऑर कल्चर केलीडोस्कोप’’ थीम पर आर्केस्ट्रा, मनमोहक नृत्य, मधुर गीत, और लघु नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने वेलकम स्पीच, स्कूल बैंड, सरस्वती वंदना, योगा, कराटे, डूबी-डूबी डम-डम, यूनिटी इन डायवर्सिटी, कश्मीरी डांस, मेड इन इंडिया, भांगड़ा व गिद्दा आदि पर अपने-अपने डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया और इसके साथ अभिभावकों के साथ विभिन्न प्रकार की गेम्स भी करवाई गई।

मुख्यातिथि लेफ़्टिनेंट कर्नल सजाद अहमद और डीईओ कमलप्रीत कौर ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बधाई दी और कहा कि जिस तरह नन्हें मुन्हें बच्चों ने थीम के उपर अपनी अपनी प्रस्तुति दी है वह काफी सराहनीय है।

वहीं जेएमके स्कूल के चेयरपर्सन वंदना सूद ने कहा कि जेएमके प्री स्कूल की ओर से दूसरा वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रयासों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे यह आयोजन सफल हो सका।

अंत में उन्होंने कहा कि यह वार्षिक उत्सव छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसने सभी को एक दूसरे से जुड़ने और स्कूल की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!