जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने वृद्धाश्रम में जाना बुजुर्गों का हाल; बुजुर्गों को दिलाया मदद का भरोसा।

पठानकोट | जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (DSSO) सरदार आशीष इंद्र सिंह ने हाल ही में झाखोलाड़ी (पठानकोट) स्थित ‘बुजुर्गों का वेहड़ा आदर्श वृद्धाश्रम’ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके साथ समय बिताया।
बुजुर्गों के साथ साझा किया दुख-दर्द
आश्रम पहुंचने पर सरदार आशीष इंद्र सिंह ने बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और उनके साथ दुख साझा किए। बुजुर्गों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा, “मैं आपके ही बेटे समान हूँ। यह मेरा निजी कर्तव्य बनता है कि मैं आपकी कही हुई बातों पर गौर करूँ और अपने स्तर पर जितनी हो सके, आपकी मदद करूँ।”

आश्रम की सेवाओं की सराहना की
गौरतलब है कि यह वृद्धाश्रम पिछले 5 वर्षों से मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रहा है। वर्तमान में यहाँ लगभग 25 बुजुर्ग रह रहे हैं। संस्था के प्रयासों से अब तक 400 से अधिक बुजुर्गों का समझौता करवाकर उनकी ससम्मान घर वापसी भी कराई जा चुकी है। अधिकारी ने आश्रम के माहौल की प्रशंसा करते हुए प्रबंधकों से कहा कि यहाँ की व्यवस्था बहुत अच्छी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में आश्रम को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो प्रशासन बुजुर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
प्रबंधन ने किया धन्यवाद
इस अवसर पर आश्रम के प्रधान सतनाम सिंह और समूह मैनेजमेंट ने अधिकारी का तह-दिल से धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर आश्रम की सुपरिटेंडेंट मैडम अंजलि शर्मा, चेयरपर्सन मैडम रीना सरमाल, कोऑर्डिनेटर मैडम इंद्रजीत कौर सहित आश्रम का स्टाफ—प्रिया चंदेव, सविता, सुरजीत कौर, विजय कुमारी, जसवीर कौर, आशा रानी, विपिन कुमार और रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।








