वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोवा अग्निकांड के आरोपी थाइलैंड फरार, सीबीआई के ज़रिए इंटरपोल की मदद लेगी गोवा पुलिस

गोवा अग्निकांड के आरोपी थाइलैंड फरार, सीबीआई के ज़रिए इंटरपोल की मदद लेगी गोवा पुलिस

गोवा के एक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड से जुड़ी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले के आरोपी रेस्टोरेंट मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा भारत से भागने में कामयाब हो गए हैं। गोवा पुलिस अब आरोपियों की धर-पकड़ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के जरिए इंटरपोल की मदद मांगेगी।

​ऐसे भागे आरोपी:

​डीजीपी आलोक कुमार के अनुसार, घटना वाले दिन यानी आग लगने के तुरंत बाद ही आरोपियों ने मुंबई से थाइलैंड के फुकेट के लिए उड़ान पकड़ी।

​ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मालिक 7 दिसंबर को सुबह 05.30 बजे 6E 1073 फ्लाइट लेकर फुकेट (थाइलैंड) के लिए निकल चुके थे।

​घर पर नहीं मिले, LOC जारी:

​गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी दिल्ली स्थित आवास पर टीम भेजी थी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले।

​पुलिस को इनके घर पर नोटिस चस्पा करना पड़ा।

​गोवा पुलिस की रिक्वेस्ट पर 7 दिसंबर को दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया था, ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें।

​हालांकि, लुकआउट सर्कुलर जारी होने से पहले ही दोनों भारत से फरार हो चुके थे।

​इस पूरे घटनाक्रम से यह बात साफ हो गई है कि आरोपी लूथरा बंधु जांच में शामिल नहीं होना चाहते हैं। गोवा पुलिस ने अब आरोपियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तलाशने के लिए सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!