माधोपुर जोन 11: भाजपा उम्मीदवार हरीश कुमार शर्मा के समर्थन में विशेष बैठक, अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प
माधोपुर जोन नंबर 11 से ब्लॉक समिति के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार हरीश कुमार (शर्मा) के समर्थन में आज माधोपुर स्थित भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता सी.सी. राम (अंग्रेज) और बलजिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक के दौरान आगामी ब्लॉक समिति चुनाव की रणनीति और प्रचार अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भाजपा उम्मीदवार हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जोन 11 के निवासियों की जो भी समस्याएं अब तक लंबित हैं या जो विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पोला, तारा, राकेश, अश्विनी शर्मा, कुलदीप राज और गोपी कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।







