जिला परिषद चुनाव: माधोपुर से साहिब सिंह साबा को टिकट!

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए नामांकन 4 दिसंबर तक होने हैं। बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
आम आदमी पार्टी पंजाब ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी कड़ी में, आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद के लिए माधोपुर मंडल से साहिब सिंह साबा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।
साहिब सिंह साबा अब माधोपुर मंडल से चुनाव लड़ेंगे।
खुशी की लहर
साहिब सिंह साबा को टिकट मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

साहिब सिंह साबा और कार्यकर्ताओं का बयान
साहिब सिंह साबा ने पार्टी हाईकमान, अरविंद केजरीवाल , भगवंत मान , मनीष सिसोदिया , कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक और जिला प्रधान समेत सभी का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी एक सोच है। आम आदमी पार्टी ने जितने भी उपचुनाव हुए, सभी जीते हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने कामों के आधार पर वोटें ली हैं।” उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भी AAP की सरकार बनेगी और जिला परिषद समिति की ये चुनाव भी बड़े अंतर से जीते जाएंगे।

एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि यह खुशी का मौका है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने एक कार्यकर्ता को माधोपुर की जिला परिषद सीट की टिकट दी है। उन्होंने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है और उन्हें विश्वास है कि साहिब सिंह साबा बड़ी मार्जिन से यह सीट जीतेंगे।








