वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत: मान सरकार ने लॉन्च किया ‘ईज़ी-रजिस्ट्री सिस्टम

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत: मान सरकार ने लॉन्च किया ‘ईज़ी-रजिस्ट्री सिस्टम

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी सुविधा दी है। अब जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री का काम घर बैठे सिर्फ 20 मिनट में हो सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब में ‘ईज़ी-रजिस्ट्री सिस्टम’ की शुरुआत की।

​इससे पहले यह सुविधा मोहाली में शुरू की गई थी, और अब फतेहगढ़ साहिब के बाद इसे जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस नई प्रणाली का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार और लंबी कतारों से मुक्ति दिलाना है।

​20 मिनट में काम, रिश्वत देने की जरूरत नहीं

​सीएम मान ने इस मौके पर कहा कि अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालयों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें टोकन के माध्यम से एक निर्धारित समय मिलेगा, और वे सिर्फ 20 से 22 मिनट में अपना काम करवाकर निकल सकेंगे।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि अब किसी भी काम के लिए रिश्वत देने की जरूरत नहीं है। हर काम के लिए एक लिखित रसीद मिलेगी, और अगर कोई तय राशि से अधिक पैसे मांगता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​सीएम मान का सख्त संदेश: “कोई लिखित में दिए गए से ज्यादा पैसा लेता है तो उस पर एक्शन होगा। आप हमें बता सकते हैं।”

​कर्मचारी मशीन लेकर आएंगे आपके घर

​मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सहूलियत का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाहे तो सरकारी कर्मचारी रजिस्ट्री करने के लिए मशीन लेकर उनके घर तक भी आ जाएंगे।

​रेवेन्यू विभाग की हेल्पलाइन 1076 भी सुचारू रूप से चल रही है। अब लोगों को तहसील के कम से कम चक्कर लगाने पड़ेंगे। केवल फोटो करवाना जरूरी होगा, बाकी सारे काम इस फोन नंबर पर हो जाएंगे।

​रजिस्ट्री से जुड़ी अन्य सुविधाएं

​लिखने की सुविधा: कोई रजिस्ट्री घर से लिखकर भी ला सकता है। अगर नहीं लिखनी हो, तो तहसील में आकर 500 रुपये में लिखवाई जा सकती है। इसके लिए इंतज़ाम किया गया है।

​दस्तावेजों की जांच: दस्तावेजों की पड़ताल और आपत्ति (ऑब्जेक्शन) के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।

​बेहतर तहसीलें: तहसीलों में अब वेटिंग रूम, बाथरूम, पीने का पानी और सिटिंग एरिया जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। हर व्यक्ति को टोकन नंबर मिलेगा, जो स्क्रीन पर नजर आएगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!