राज हॉस्पिटल पठानकोट में 23 नबम्बर को लगाया जाएगा निशुल्क मेघा हेल्थ चैकअप कैंप: डॉ अनिल गर्ग

पठानकोट :सिंबल चौक स्थित राज हॉस्पिटल में निशुल्क मेघा हेल्थ चैकअप कैंप 23 नबवम्बर दिन रविवार को सुबह 10 से 2 बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें अस्पताल के ऑर्थाे, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, फिजियोथैरेपी से सबंधी रोगों की जांच की जाएगी।

जानकारी देते हुए एमडी डॉक्टर अनिल गर्ग व डा रिचा शर्मा ने बताया की आर्थाे के माहिर डॉक्टर गगनदीप सिंह, कार्योंडीलिस्ट डॉक्टर जिया अब्दुल्ला, यूरोलॉजी डॉक्टर विशाल गर्ग, डर्मेटोलॉजी डॉक्टर अनुप्रीत कौर, फिजियोथैरेपी डॉक्टर नैंसी की ओर से कैंप में अपनी सेवाएं दी जाएगी। अगर किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इनसे संबधी कोई दिक्कत है तो वह अस्पताल में आकर अपना चेकअप करवा सकता है। वही फ्री एक्स-रे, दवाइयों पर 20 प्रतिशत, एमआरआई पर भी 20 प्रतिशत की छुट दी जाएगी।

वही आयुष्मान कार्ड होल्डर कोई भी मरीज अस्पताल में किडनी रोग, डायलासिस, सांस की बीमारियां, पेट रोग, गुर्दे की पत्थरी, हड्डियों से संबंधित बीमारियों की सुविधाएं भी लोगों को मुहैया करवाई जा रही है। ईसीएचएस, हिमाचल सरकार, पंजाब पुलिस तथा अन्य बड़ी प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों के कार्ड धारक मरीज भी अस्पताल से कैशलेस इलाज करवा सकता है।








