वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया गया, NIA ने किया गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया गया, NIA ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और एनसीबी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित तथा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को आखिरकार अमेरिका से भारत लाया गया है। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया, जहाँ भारत डिपोर्ट किए जाने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अनमोल बिश्नोई एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था और एजेंसी ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

​बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भूमिका

​अनमोल बिश्नोई का नाम महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में सामने आया था। 12 अक्टूबर, 2024 को रात 9.30 बजे मुंबई के बांद्रा में खेरवाड़ी सिग्नल पर सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

​इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान ज जालंधर निवासी ज़ीशान अख्तर का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि ज़ीशान गोलीबारी के समय मौके पर मौजूद था और उस दौरान वह अनमोल बिश्नोई के लगातार फोन संपर्क में था। सिद्दीकी की मौत के बाद, ज़ीशान ने कथित तौर पर अनमोल को मौके की तस्वीरें और वीडियो भेजे और मौत की पुष्टि की, जिसके बाद वह फरार हो गया।

​अन्य बड़े मामलों में संलिप्तता

​अनमोल बिश्नोई पर कई अन्य हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल होने का आरोप है:

​सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामलों में भी वांछित था।

​सलमान खान के घर पर गोलीबारी: अनमोल ने कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी।

​राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2022 में दर्ज दो मामलों में अनमोल के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी। उसकी गिरफ्तारी को आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। एनआईए अब इन सभी मामलों में उसकी भूमिका की गहराई से जांच करेगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!