भूर गांव में 40.48 लाख की लागत से बन रहा खेल मैदान, विभूति शर्मा ने किया उद्घाटन

पठानकोट : आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज एवं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट के चेयरमैन श्री विभूति शर्मा ने हल्का पठानकोट के गांव भूर में 40.48 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे नए खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव-गांव में खेल सुविधाओं का विकास कर रही है। इसी कड़ी में भूर गांव में तैयार हो रहा यह स्टेडियम बच्चों और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब में कुल 3000 खेल मैदानों के विकास का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से एक मैदान गांव भूर को भी समर्पित किया जा रहा है। यह मैदान ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा।

इस मौके पर यूथ क्लब के नेता अभि शर्मा, रोहित महाजन,सरपंच बिंदिया, ब्लॉक प्रधान एवं सरपंच सूरज, कीर्ति शर्मा, राहुल, सहित आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और गांववासी मौजूद रहे।








