वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दिल्ली ब्लास्ट के तार पठानकोट तक! एक और डॉक्टर गिरफ्तार

दिल्ली बम धमाके के मामले में पठानकोट से डॉक्टर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से सीधा संबंध

पठानकोट:दिल्ली के लाल किले के सामने I20 कार में हुए बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के तार अब पंजाब तक जुड़ गए हैं। NIA ने पंजाब के पठानकोट से एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिसके संबंध सीधे तौर पर विस्फोट के मुख्य आरोपी से बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार डॉक्टर और संबंध

  • ​गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान डॉ. रईस अहमद भट्ट (Dr. Raees Ahmad Bhatt) के रूप में हुई है।
  • ​उसे पठानकोट के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है।
  • ​सूत्रों के अनुसार, डॉ.रईस अहमद भट्ट के संबंध उन सभी लोगों से हैं जो इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं।
  • ​डॉ. रईस अहमद भट्ट अल फलाह विश्वविद्यालय फरीदाबाद और दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
  • ​डॉ. रईस अहमद भट्ट पहले अल फलाह विश्वविद्यालय में काम कर चुके हैं।

NIA की कार्रवाई

  • ​NIA इस पूरे मामले की जांच कर रही है और लगातार दबे पांव ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है जिनके इस मामले से संबंध हैं।
  • ​डॉ. भट्ट को पठानकोट के निजी अस्पताल से काबू किया गया है, जिसके मुख्य आरोपी के साथ सीधे संबंध सामने आए हैं।
  • ​गिरफ्तारी के बाद NIA की टीमें डॉक्टर को अपने साथ ले गई हैं और पूछताछ की जा रही है।
  • ​पूछताछ में यह बड़े खुलासे हुए हैं कि किस तरह यह सारा विस्फोटक सामग्री पंजाब के रास्ते होते हुए दिल्ली और हरियाणा तक पहुंचा।
  • ​NIA लगातार उन सभी लोगों पर शिकंजा कस रही है जिनके तार इन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।
Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!