स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सरना शाखा द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सरकारी कन्या हाई स्कूल, नरोट मेहरा की छात्राओं को बांटे गए साइकिल

पठानकोट, 10 नवंबर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), सरना शाखा द्वारा सरकारी कन्या हाई स्कूल, नरोट मेहरा में स्कूल हेडमिस्ट्रेस कौशल्या कुमारी के नेतृत्व में एक सादा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को मुफ्त साइकिलें बांटी गईं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल हेडमिस्ट्रेस कौशल्या कुमारी ने बताया कि सरकारी कन्या हाई स्कूल, नरोट मेहरा के लिए यह खुशी की बात है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सरना ब्रांच की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी के तहत हमारे स्कूल की छठी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिलें बांटी गई हैं।

एसबीआई बैंक मैनेजर महेश शर्मा ने कहा कि यह उनकी सामाजिक जिम्मेदारी बनती है कि वे भी अपने प्रयासों से बच्चों की मदद करें। इसी उद्देश्य से बैंक ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिलें बांटने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल छात्राओं को स्कूल आने में सुविधा देगा, बल्कि उनकी पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।

इस मौके पर बी.पी.ई.ओ. पठानकोट-2 राकेश कुमार, दीपक व्यास (अकाउंटेंट), समस्त स्टाफ और सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी ने बैंक द्वारा किए गए इस समाज सेवा के कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।








