वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिजली मंत्री का तोहफा: अब बिना जांच के मिलेगा 50kW तक का नया बिजली कनेक्शन

बिजली मंत्री का तोहफा: अब बिना जांच के मिलेगा 50kW तक का नया बिजली कनेक्शन

​ पंजाब सरकार की ओर से सूबे के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि जो लोग बिजली का नया लोड अप्लाई करते थे, उन्हें काफी परेशानी आती थी, लेकिन अब उन्हें बड़ी सुविधा दी गई है।

अब पूरे सूबे में 50 किलोवाट तक के घरेलू और कमर्शियल कनेक्शन लेने के लिए किसी भी तरह की टेस्ट रिपोर्ट नहीं देनी पड़ेगी।

​इसके साथ ही संजीव अरोड़ा ने कहा कि जिन्होंने 50 से 100 किलोवाट तक का कनेक्शन लेना है, उन्हें टेस्ट रिपोर्ट की ज़रूरत पड़ेगी, लेकिन वह पी.एस.पी.सी.एल. (PSPCL) द्वारा वेरीफाई नहीं की जाएगी।

​उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अच्छे कॉन्ट्रैक्टरों से काम करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से 70-75 फीसदी लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले लोड बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को टेस्ट रिपोर्ट समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

​साथ ही उन्होंने कहा कि 100 किलोवाट से ऊपर भी सिर्फ चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की जांच ज़रूरी होगी। संजीव अरोड़ा ने कहा कि हमें बहुत शिकायतें आ रही थीं कि जब लोग कनेक्शन लेने जाते हैं तो उन्हें बहुत तंग होना पड़ता है और कई सारे कागज़ मांगे जाते हैं। इससे बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और हम और भी बड़े प्रयास करेंगे ताकि लोगों को जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन आसान तरीके से मिल सकें।

यह फैसला उपभोक्ताओं की परेशानियों को कम करने और उन्हें जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है, जिसका लाभ राज्य के 70-75% आवेदकों को मिलेगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!