वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक्क द्वारा चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की जांच के लिए विशेष दौरा

विधानसभा हलका भोआ को 28 और सड़कों के निर्माण की मिली मंजूरी –  लाल चंद कटारू चक्क

पठानकोट 8 नवंबर , विधानसभा हलका भोआ के लोगों के लिए यह और भी खुशी की बात है कि अब विधानसभा हलका भोआ को 28 और नई सड़कें मिली हैं और इस समय हलके में करीब 100 से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। यह बात  लाल चंद कटारू चक्क, कैबिनेट मंत्री पंजाब ने विधानसभा हलका भोआ के अंतर्गत चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद कही। इस अवसर पर उनके साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों में  नरेश सैनी जिला प्रधान बीसी विंग, पवन कुमार फौजी ब्लॉक प्रधान, संदीप कुमार ब्लॉक प्रधान और अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​इस अवसर पर जानकारी देते हुए  लाल चंद कटारू चक्क, कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि इस समय विधानसभा हलका भोआ के अंदर विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है और उनके द्वारा विभिन्न समय पर अक्सर इन सड़कों का निरीक्षण करने के लिए विशेष दौरे किए जाते हैं और इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि किसी स्थान पर कोई गलत सामग्री तो नहीं डाली जा रही है या लोगों की इच्छाओं के मुताबिक सड़क बनाई जा रही है या नहीं।

इसके अलावा यह भी ध्यान रखा जाता है कि सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग या मंडी बोर्ड के पैरामीटर को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं या नहीं।

​उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा एक बार फिर दीना नगर से घरोटा और तारागढ़ बेगोवाल जामन चौक से लेकर फूलपुर तक की सड़क जहाँ प्रीमिक्स डाली जा रही है, की जांच की और सड़क के निर्माण कार्यों को लेकर लोगों में खुशी की लहर भी पाई जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!