सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन: पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर राजा वड़िंग का पुतला फूंका

पठानकोट । पंजाब के पूर्व गृह मंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर सफाई कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री राजा वड़िंग का पुतला फूंका और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह प्रदर्शन राजा वड़िंग द्वारा सफाई कर्मचारियों के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और दलितों पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में किया गया।

सफाई मजदूर फेडरेशन (पंजीकृत) ने कहा कि राजा वड़िंग ने जिस प्रकार का अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया है, वह दलितों और सफाई कर्मचारियों के प्रति उनकी सामंतवादी सोच को दर्शाता है। फेडरेशन ने प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेने और राजा वड़िंग के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर रमेश, सुरेश, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, कामदेव भगत, अजय कुमार, सतीश कुमार, दीपक भगत, बंटी, अनिल कुमार, रामेश्वर, सतीश, भारत कुमार, राजू सरहदी, विरेंदर कुमार, भारत कुमार मट्टू, विनोद कुमार, अर्जुन, तिलक, अश्वनी, पवन, निहाल, अशोक आदि उपस्थित थे।









