ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए डेयरी फार्मिंग पर विशेष प्रशिक्षण कोर्स शुरू, दिनांक 10-11-2025 से 21-11-2025 तक

पठानकोट :जिला पठानकोट से संबंधित ग्रामीण बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए डेयरी प्रशिक्षण कोर्स दिनांक 10-11-2025 से 21-11-2025 तक कार्यालय जिला रोजगार, जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स, मलिकपुर, जिला पठानकोट में चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कश्मीर सिंह, उप निदेशक डेयरी विकास, पठानकोट जी ने बताया कि खेती में विविधीकरण लाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए डेयरी के पेशे को सहायक धंधे के रूप में अपनाने हेतु 2 सप्ताह का डेयरी प्रशिक्षण करवाया जाना है।

इस प्रशिक्षण कोर्स में जिला पठानकोट से संबंधित ग्रामीण बेरोजगार युवक/युवतियाँ जो कम से कम 5वीं पास हों, उम्र 18 से 55 साल के बीच हो, और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हों, भाग ले सकते हैं।
प्रशिक्षण शुल्क:
- सामान्य जाति के लिए: ₹1000/-
- अनुसूचित जाति के लिए: ₹750/- यह शुल्क दिनांक 10/11/2025 को मौके पर ही जमा करवाया जाएगा।
2 सप्ताह का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लेने के उपरांत शिक्षार्थियों को विभाग की ओर से एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसके आधार पर वे विभिन्न बैंकों से डेयरी ऋण सुविधा के माध्यम से 2, 5, 10 और 20 दुधारू पशुओं की डेयरी यूनिट स्थापित करने पर 25% सामान्य और 33% अ.जाति के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे।

इस संबंध में इच्छुक युवक/युवतियाँ अपने मूल योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर दिनांक 10/11/2025 से पहले कार्यालय उप निदेशक डेयरी विकास, पठानकोट के तहत जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स, मलिकपुर, दूसरी मंजिल, कमरा नं: 345-ए में फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए (फोन नं: 0186-2345454 या मोबाइल नं: 8284968878, 98785-28364 पर संपर्क कर सकते हैं।








