राजपुरा गांव में विधायक इंचार्ज अमित सिंह मंटू की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया गया
पठानकोट :आज बाढ़ प्रभावित गांव राजपुरा, ब्लॉक धारकलां में आम आदमी पार्टी (आप) के हल्का इंचार्ज माननीय अमित सिंह मंटू द्वारा जिले के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जंगीर सिंह गिल की उपस्थिति में गेहूं का बीज वितरित किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ कृषि विभाग के कृषि विकास अधिकारी डॉ. प्रीत्पाल सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह कृषि विकास अधिकारी (पीपी), डॉ. ट्विंकल कृषि विकास अधिकारी ब्लॉक धारकलां, सुभाष चंद्र कृषि विस्तार अधिकारी, घोहा, पूरन चंद, एएसआई, राकेश कुमार बेलदार के अलावा गांव के सरपंच चेतन सिंह ठाकुर, किसान:— लाभ सिंह, केवल सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रभात सिंह, कर्नेल सिंह और अन्य लाभार्थी किसान उपस्थित थे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए अमित सिंह मंटू ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है।

पहले किसानों को फसलों का मुआवजा दिया गया और अब किसानों को नई फसलों की बिजाई के लिए गेहूं का बीज बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री पंजाब जी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने कठिन समय में लोगों का साथ दिया।








