PU सीनेट मामले पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला,

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) की सीनेट को भंग करने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इस मुद्दे पर अब पंजाब सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इस मुद्दे के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट और सिंडिकेट को गैर-संवैधानिक तरीके से भंग करके नोटिफिकेशन जारी करने के खिलाफ पंजाब सरकार हाई कोर्ट जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश के उन्नत और विशेषज्ञ वकीलों का एक पैनल बनाकर इस दादागिरी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा में भी यह मुद्दा लाया जाएगा ताकि विधायी तौर पर भी पंजाब का पक्ष मजबूत हो सके।








