वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

​श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित लाइट एंड साउंड समारोह लमीनी स्टेडियम में आयोजित भारी संख्या में संगत ने लगाई हाज़िरी

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित लाइट एंड साउंड समारोह लमीनी स्टेडियम में आयोजित भारी संख्या में संगत ने लगाई हाज़िरी

पठानकोट (4 नवंबर)  :श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित लाइट एंड साउंड समारोह लमीनी स्टेडियम में हुआ, जिसमें कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शिरकत की। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा  स्वर्ण सलारिया (उपाध्यक्ष पंजाब आम आदमी पार्टी), डॉ. पल्लवी (उपायुक्त पठानकोट), दलजिंदर सिंह ढिल्लों (एस.एस.पी. पठानकोट), विभूति शर्मा (हलका इंचार्ज पठानकोट), अमनदीप संधू (जिला प्रधान पठानकोट आम आदमी पार्टी) और भारी संख्या में संगत उपस्थित थे।

​कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में समारोहों की श्रृंखला के तहत लाइट एंड साउंड समारोह करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा मानवता की भलाई के लिए दी गई अद्वितीय कुर्बानी की मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती को महान गुरुओं-पीरों, पैगम्बरों और संतों की चरण-धूलि का सौभाग्य प्राप्त है और हमें अपने रहनुमाओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए अपने सूबे और देश की बेहतरी में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह न केवल हमें आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत और इतिहास से भी जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और शहीदी दिवस को समर्पित विभिन्न स्थानों पर होने वाले समारोहों की शुरुआत पंजाब सरकार द्वारा 25 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से अरदास करके की गई थी। उन्होंने बताया कि ये समारोह 25 नवंबर तक जारी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 1 से 18 नवंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में लाइट एंड साउंड शो करवाए जा रहे हैं, जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के महान जीवन और दर्शन को दर्शाया जाएगा।

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में 23 नवंबर से 25 नवंबर तक व्यापक स्तर पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संगत से होने वाले समारोहों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!