वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्‍ती

पठानकोट बस स्टैंड के बाहर ‘नाका’ लगाकर काटे गए चालान

पठानकोट: पठानकोट शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज (4 नवंबर) को पठानकोट बस स्टैंड के बाहर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष नाका लगाया। इस दौरान, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें जुर्माना भी किया गया।
​यह कार्रवाई ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्मदत्त के नेतृत्व में की गई, जिसमें एएसआई विजय, एएसआई रामपाल और हवलदार हरनाम सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
​इस दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने, ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) और अधूरे दस्तावेज़ों के साथ वाहन चलाने जैसे मामलों पर कार्रवाई की गई।

​ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्मदत्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की ताकि सड़कें सभी के लिए सुरक्षित हो सकें।


​ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्मदत्त ने बताया, हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी वाहन चालकों को अपने दस्तावेज़ पूरे रखने चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।”


​पुलिस टीम ने मौके पर ही लोगों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

 

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!