सुजानपुर: काम से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट कर लूटी सैलरी
सुजानपुर, पंजाब: सुजानपुर के गांव बेहड़ी बुजुर्ग में देर शाम काम से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और उससे मारपीट कर नकदी पैसे छीन लिया। युवक की पहचान अमन शर्मा के रूप में हुई है, जो राजीव का छोटा भाई है। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई, जब युवक काम समाप्त कर अपने घर जा रहा था।
घटना का विवरण
पीड़ित: अमन शर्मा (ड्राइवर, राजीव का छोटा भाई)
स्थान: गांव बेहड़ी बुजुर्ग, सुजानपुर।
समय: रात लगभग 9:30 बजे।
हमलावर: लगभग 9-10 लोग (पहचान में आए कुछ लोग: कन्नू ,रिंकू, रजत, लब्बा)।
लूटपाट:
सैलरी: ₹25,000/-
चोटें: युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित के भाई राजीव ने बताया कि उनका भाई काम से लौट रहा था जब श्मशान जगह के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लूटपाट के इरादे से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में से कुछ की पहचान हो चुकी है। उनका कहना है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे, और उन्होंने (अमन शर्मा) ने भागकर अपनी जान बचाई और एक नजदीकी गांव में जाकर लोगों से मदद मांगी, जिन्होंने उसे बचाया।

परिजनों और स्थानीय लोगों का बयान
पीड़ित के भाई राजीव ने बताया कि हमलावरों में एक फौजी भी शामिल है।
सरपंच रेणु बाला, , ने बताया कि घायल युवक उनके गांव का ड्राइवर है। उन्होंने मौके पर जाकर घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रेणु बाला ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर थीं, तो कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की तथा उन्हें धमकी दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग पहले भी नवा पिंड के पास लूटपाट की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं और इनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

प्रशासन से मांग
पीड़ित परिवार और सरपंच ने पुलिस और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस इलाके में लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सरपंच ने यह भी मांग की है कि जांच के दौरान जातिगत टिप्पणी और धमकियां देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए








