वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रावी नदी के मकोरा पत्तन पर प्लाटून पुल निर्माण के दौरान हादसा, हाइड्रा मशीन पलटने से चालक घायल, बड़ा हादसा टला

रावी नदी के मकोरा पत्तन पर प्लाटून पुल निर्माण के दौरान हादसा, हाइड्रा मशीन पलटने से चालक घायल, बड़ा हादसा टला

​गुरदासपुर/दीनानगर: रावी नदी के मकोरा पत्तन पर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले प्लाटून ब्रिज (पीपे वाले पुल) का निर्माण कार्य शुरू करते समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

पुल बनाने के काम में लाई जा रही हाइड्रा मशीन अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। इस हादसे में मशीन का चालक मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे टखने में चोट आई है। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक गंभीर हादसा होने से बच गया।

​उल्लेखनीय है कि हर साल मानसून और बारिश के मौसम में रावी नदी के जलस्तर में जल वृद्धि होने के कारण मकोरा पत्तन पर बना प्लाटून पुल सुरक्षा कारणों से हटा दिया जाता है। पुल हटने से नदी पार बसे गांवों के निवासियों, विशेषकर किसानों, मजदूरों और विद्यार्थियों को आवाजाही के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद अब प्रशासन द्वारा जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए दोबारा पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क बहाल हो सके। हालांकि, निर्माण के शुरुआती चरण में ही हाइड्रा पलटने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल निर्माण कार्य पूरी सावधानी और कड़े सुरक्षा मानकों के तहत पूरा करवाया जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य अनहोनी से बचा जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!