सैली रोड पटेल चौक पर जलभराव से राहत के लिए शुरू हुआ निकासी का कार्य
सैली रोड जो कि पटेल चौक के लिए रास्ता है, वहां बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी। इस मार्ग पर पानी भरने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था और सड़क किसी स्विमिंग पूल जैसी प्रतीत होने लगती थी।
यहां पानी की उचित निकासी का प्रबंध न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती थी।
हालांकि, अब संबंधित विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए पानी की उचित निकासी के लिए कार्य शुरू करवा दिया है। नालों पर कब्जा होने के कारण नाले बंद पड़े थे, जिसके समाधान के रूप में अब पाइप बिछाए जा रहे हैं जिससे सड़कों पर भरने वाले पानी की निकासी उचित रूप से की जा सकेगी।











