वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कैलेडोनियन इंटरनेशनल स्कूल में 7वीं जिला पठानकोट कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

कैलेडोनियन इंटरनेशनल स्कूल में 7वीं जिला पठानकोट कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

​पठानकोट के कैलेडोनियन इंटरनेशनल स्कूल में 7वीं जिला पठानकोट कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया,

जिसमें जिले के लगभग 20 स्कूलों से आए 400 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी शानदार मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल शगुन गुप्ता, चेयरमैन सृजल गुप्ता तथा एसोसिएशन के पदाधिकारी अर्जुन म्याल और अरुण शर्मा की उपस्थिति में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल और मार्शल आर्ट जैसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!