वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में नशों के खिलाफ प्रदर्शन, पंजाब सरकार पर बरसे विधायक और नेता

पठानकोट में नशों के खिलाफ प्रदर्शन, पंजाब सरकार पर बरसे विधायक और नेता

 

​पठानकोट में नशों के खिलाफ एक रोष प्रदर्शन किया गया, जिसमें पिछले दिनों पंजाब में एक युवक बलविंदर सिंह झोटा की दिन-दिहाड़े गोली मारकर की गई हत्या का कड़ा विरोध जताया गया।

प्रदर्शनकारियों और नेताओं का कहना था कि मृतक बलविंदर सिंह झोटा हमेशा नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करता था और उसने अपनी जान देकर इस बुराई का विरोध किया था। इस दौरान विधायक अश्विनी शर्मा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब की सरकार नशों के विरुद्ध नहीं, बल्कि नशों के साथ मिली हुई है।

​धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जो सरकार नशा बेचने से रोकने में पूरी तरह विफल रही है, वह उल्टा नशा बेचने वालों और पंजाब की जवानी को नशे के गर्त में धकेलने वालों को संरक्षण दे रही है। कल का हादसा इस बात का बड़ा संकेत है कि अगर कोई भी व्यक्ति नशों के खिलाफ या नशा बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठाएगा, तो उसका अंजाम भी बलविंदर जैसा ही होगा।

विपक्षी नेताओं ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए, क्योंकि वर्तमान सरकार में पंजाब की जवानी पूरी तरह खतरे में पड़ चुकी है और प्रदेश में नशा तस्करों के हौसला बुलंद हो चुके हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!