सांसद रंधावा और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में टीना चौधरी का ‘गृह प्रवेश’, हलका भोआ में कांग्रेस ने दिखाई ताकत

भोआ/गोबिंदसर: हलका भोआ के गांव गोबिंदसर में आज टीना चौधरी ( राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर और पंजाब कांग्रेस की प्रवक्ता ) के नए आवास पर ‘गृह प्रवेश’ का शुभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती जतिंदर कौर रंधावा जी के साथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गुरदासपुर के मौजूदा विधायक सरदार बरिंदर पाहड़ा जी, होशियारपुर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री श्री श्याम सुंदर अरोड़ा जी, दीनानगर की मौजूदा विधायक श्रीमती अरुणा चौधरी जी और उनके पति श्री अशोक कुमार जी, पठानकोट के पूर्व विधायक श्री अमित विज्ज जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा, पठानकोट के मौजूदा मेयर श्री पन्ना लाल भाटिया जी, सुजानपुर से पम्मी पठानिया जी और लाडी रंधावा जी, दीनानगर से यूथ कांग्रेस के प्रधान रम्मी ठाकुर जी और बटाला से अमन जैंतीपुर जी भी विशेष रूप से शामिल हुए। पठानकोट के कई पार्षद साहिबान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

टीना चौधरी के परिवार ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर हलका भोआ के विभिन्न गांवों से आए पूर्व सरपंच, मौजूदा सरपंच, पंचायत सदस्य और कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं दीं ।


यह आयोजन कांग्रेस पार्टी की स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ और एकजुटता को दर्शाता है।

मुख्य अतिथि सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस अवसर पर परिवार को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।








