वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में चौथे ‘टेडएक्स कैलोडोनियन’ का धमाकेदार आयोजन, ‘जंक्शन एक्स’ से युवाओं को मिलेंगी पक्की नौकरियां

पठानकोट में चौथे ‘टेडएक्स कैलोडोनियन’ का धमाकेदार आयोजन, ‘जंक्शन एक्स’ से युवाओं को मिलेंगी पक्की नौकरियां

​पठानकोट में चौथे ‘टेडएक्स कैलोडोनियन’ (TEDx Kaledonian) का सफल आयोजन किया गया, जिसका संचालन सृजल गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों और मंत्रालयों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। इस दौरान 14 देशों के प्रतिनिधियों के संदेश प्राप्त हुए, जिसमें इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति के संदेश भी शामिल रहे।

​कार्यक्रम के दौरान आयोजक सृजल गुप्ता ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भारत के पहले अनूठे प्रोग्राम ‘जंक्शन एक्स’ (Junction X) की घोषणा की। यूनिवर्सिटी ऑफ आल्टो (गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी) के सहयोग से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 18 से 25 वर्ष के युवाओं को बड़ी कंपनियों और होटल्स के माध्यम से सुनिश्चित नौकरियां और फिनलैंड की तर्ज पर विशेष ट्रेनिंग उपलब्ध करवाएगा।

​इस अवसर पर स्वीडन की पूर्व मंत्री पावलीना ब्रांडबर्ग (Paulina Brandberg) ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने पठानकोट के लोगों के आतिथ्य सत्कार और भारतीय संस्कृति की खुलकर सराहना की तथा इस आयोजन को वैश्विक मंच पर पठानकोट की पहचान मजबूत करने वाला बताया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!