वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वार्ड 48 के निवासियों को मिली बड़ी राहत, सीवेज समस्या के समाधान के लिए शुरू हुआ पाइपलाइन और सड़क का निर्माण

वार्ड 48 के निवासियों को मिली बड़ी राहत, सीवेज समस्या के समाधान के लिए शुरू हुआ पाइपलाइन और सड़क का निर्माण

​पठानकोट के वार्ड नंबर 48 में लंबे समय से विकराल रूप धारण कर चुकी सीवेज की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है।

मीडिया में खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया, जिसके असर से इलाके में पिछले एक हफ्ते से युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र में सीवेज की बदतर हालत के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके थे और पूर्व में एक स्कूटर तक इन गड्ढों में गिर गया था जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया था। अब नई पाइपलाइन बिछाए जाने और सड़क का काम शुरू होने से गंदे पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि अगले एक हफ्ते के भीतर इस विकास कार्य को पूरी तरह से संपन्न कर लिया जाएगा, जिससे भविष्य में आवाजाही और जलभराव जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!