वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट: शिव सेना हिंदू कोर कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन के छोटे भाई की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

पठानकोट: शिव सेना हिंदू कोर कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन के छोटे भाई की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

​पठानकोट के ढाकी स्थित लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में शिव सेना हिंदू कोर कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन रवि शर्मा के 35 वर्षीय छोटे भाई जतिंदर शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस प्रशासन से उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है।

​शिव सेना नेता रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शनिवार को किसी काम से गांव बंगल गए हुए थे। दोपहर करीब 3:55 बजे उनकी छोटी भौजाई ने फोन कर सूचना दी कि जतिंदर अपने बेडरूम में घायल अवस्था में पड़ा है। परिवार के लोग तुरंत उसे सरना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल लाने से करीब एक घंटा पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

​रवि शर्मा ने बताया कि घटना के समय जतिंदर की पत्नी सुजानापुर अपने मायके गई हुई थी और घर पर जतिंदर अकेला था। उन्होंने आरोप लगाया कि जतिंदर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसके भाई की हत्या की गई है। सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

​परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। रवि शर्मा का कहना है कि सबूतों के आधार पर करण नाम के एक व्यक्ति को दोपहर 2:30 बजे पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन शाम 7:45 बजे पता चला कि पुलिस ने उसे रिहा कर दिया है। जब इस संबंध में स्टेशन इंचार्ज को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में उच्च अधिकारियों से बात करने के 15 मिनट बाद स्टेशन इंचार्ज विजय कुमार का फोन आया और उन्होंने कहा कि वे उसे दोबारा हिरासत में ले रहे हैं।

​शिव सेना नेता ने पुलिस की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे परिवार और शिव सेना कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

​दूसरी तरफ, थाना डिवीजन नंबर 2 के इंचार्ज सब-इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!