वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुजानपुर में जय बाबा पंच पीर सभा द्वारा वार्षिक भंडारे का आयोजन, रात को होगी कव्वाल महफ़िल

सुजानपुर में जय बाबा पंच पीर सभा द्वारा वार्षिक भंडारे का आयोजन, रात को होगी कव्वाल महफ़िल

सुजानपुर: शाहपुरी गेट नहर किनारे स्थित जय बाबा पंच पीर सभा द्वारा वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा जी की चादर रस्म भी पूरे विधि-विधान से अदा की गई। यह पूरा आयोजन सेवादार अमित रंधावा  के सहयोग और राहुल सिद्धू की देखरेख में संपन्न हुआ।

​सेवादार अमित रंधावा  ने बताया कि वार्षिक मेले के दौरान रात को शानदार कव्वाल महफ़िल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने सभी शहर निवासियों से अपील की कि वे मेले में आएं, मेले की रौनक बढ़ाएं और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

​इस अवसर पर नगर कौंसिल सुजानपुर के पूर्व प्रधान  राजकुमार गुप्ता बिट्टू प्रधान, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता साहब सिंह साबा, और समाज सेवक राजेश कुमार लाटू विशेष तौर पर मौजूद रहे।

​चादर रस्म और भंडारे के सफल आयोजन में राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज के जनरल सेक्रेटरी कमल गिल, जनक राज, लवली कुमार, कनु कुमार, राहुल सिद्धू, सचिन सहोता, अनु कुमार, अर्जुन भंडारी, शीतल सहित सभा के अन्य सदस्य और सेवादार भी उपस्थित रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!