वार्ड 23 में शुरू हुआ विकास कार्य: गड्ढे को ठीक करने का काम शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
वार्ड नंबर 23 में लंबे समय से परेशानी का सबब बने एक बड़े गड्ढे को आखिरकार ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। कुछ दिन पहले इस गड्ढे में एक गाड़ी फंस जाने के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं और नगर निगम द्वारा इसे ठीक करवाने की बात भी कही गई थी। अब ठेकेदार ने इस जगह पर काम शुरू करवा दिया है, जिससे निर्माण कार्य काफी हद तक आगे बढ़ चुका है। काम शुरू होने से स्थानीय लोगों के वाहन और अन्य नुकसान बंद हो जाएंगे, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी।









