वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ के तहत आयोजित खेल मुकाबलों का उत्साह

पठानकोट में ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ के तहत आयोजित खेल मुकाबलों का उत्साह

​पठानकोट के लेमिनी ग्राउंड स्थित स्टेडियम में ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे और युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस आयोजन में कबड्डी, वॉलीबॉल और विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जहाँ ग्रामीण और शहरी दोनों पृष्ठभूमि के बच्चे खेलकूद का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इन खेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं और हर आयु वर्ग के लोगों को खेलों से जोड़ना तथा उन्हें नशे से दूर रखकर अपने देश और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करना है। कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर के मुकाबलों के बाद अब जिला स्तर पर ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ के टूर्नामेंट करवाए जा रहे हैं, जिनमें पठानकोट के सभी छह ब्लॉकों से प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें हिस्सा ले रही हैं।

पंजाब सरकार द्वारा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्विमिंग पूल और एथलेटिक्स ट्रैक जैसी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!