वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

LPU तनाव मामला: डीजीपी गौरव यादव ने लिया जायजा, फगवाड़ा-जालंधर में इंटरनेट बंद और उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

LPU तनाव मामला: डीजीपी गौरव यादव ने लिया जायजा, फगवाड़ा-जालंधर में इंटरनेट बंद और उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

​लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में हाल ही में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। एहतियाती कदम उठाते हुए यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, ताकि किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी गौरव यादव ने खुद जमीनी स्तर पर यूनिवर्सिटी पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

इस दौरान डीजीपी ने दो टूक कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी और जिसने भी कानून अपने हाथ में लिया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि विद्यार्थियों में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ काफी रोष था, जिसे देखते हुए पुलिस ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।

डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि हालात बिगड़ने पर पुलिस ने छात्रों पर फोर्स का इस्तेमाल न करने का समझदारी भरा फैसला लिया था, लेकिन माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों, पुलिस की गाड़ियों पर हमला करने और तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों की सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान की जा रही है और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!