वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट-गुरदासपुर रोड पर फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य, क्या इस बार भी सिर्फ होगी खानापूर्ति या सुधरेगी सड़क की तस्वीर?

पठानकोट-गुरदासपुर रोड पर फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य, क्या इस बार भी सिर्फ होगी खानापूर्ति या सुधरेगी सड़क की तस्वीर?

 

​पठानकोट के गुरदासपुर रोड पर एक बार फिर सड़क निर्माण और लेवलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ महीने पहले इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन सौरभ बहल के नेतृत्व में इस सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन पहली ही बरसात में यह सड़क पूरी तरह टूट-फूट कर बिखर गई थी। निर्माण के कुछ ही दिनों के भीतर सड़क का इस तरह जर्जर हो जाना साफ तौर पर केवल खानापूर्ति की ओर इशारा कर रहा था।

​स्थानीय दुकानदारों का भी यही कहना था कि यह सड़क सिर्फ कागजी और दिखावे के लिए बनाई गई थी, जो महज 15 दिनों के अंदर ही उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई। दुकानदारों और आम जनता में इसे लेकर काफी रोष भी देखने को मिला था। अब बरसात का मौसम बीतने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से इस मार्ग पर दोबारा पैच वर्क और लेवलिंग का काम शुरू किया गया है।

​अब सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्या पिछले निर्माण कार्य की तरह इस बार भी यह सड़क कुछ ही दिनों में टूटकर धूल में मिल जाएगी, या फिर इस बार गुणवत्ता का ध्यान रखकर इसे मजबूत बनाया जाएगा? क्या इस बार पठानकोट-गुरदासपुर रोड की जनता को विकास की वास्तविक सौगात मिलेगी या फिर पुरानी लापरवाही का सिलसिला ही दोहराया जाएगा? AMI News इस सड़क के निर्माण कार्य पर लगातार नजर बनाए रखेगा और एक महीने बाद जमीनी हकीकत के साथ फिर आपके सामने पेश होगा कि इस बार का निर्माण कितना सफल रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!